पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 107 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 भगवत सिंह मेहरा, हे0 का0 देश दीपक द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पनार रोड मुख्य सड़क से कनारा जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त हीरा सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ओलीगांव, गंगोलीहाट को 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पुष्कर सिंह निवासी घताली अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक डिगर सिंह निवासी जोशा मुनस्यारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संतोष सिंह ग्वाईला निवासी गुईया, बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।















Leave a Reply