संवेदनशीलता और सतर्कता का संगम: गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी |

पिथौरागढ़ | ग्राम मैला, चंडाक निवासी केशव सिंह द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनके जीजाजी पुष्कर सिंह, जो दिनांक 15 मई की सायं से बस स्टेशन क्षेत्र से लापता हैं, का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है । सूचना मिलते ही कोतवाली पिथौरागढ़ के एस.एच.ओ. ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज जलाल एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई प्रारंभ की गई। टीम ने संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर आवश्यक सुराग जुटाए । पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा व्यक्ति पुष्कर सिंह को सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्हें आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । इस मानवीय कार्य में पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे यह भी सिद्ध होता है कि जनमानस की सुरक्षा और सेवा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस सदैव सजग एवं संकल्पित है । जनसामान्य से अनुरोध है कि किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच पुलिस सहायता लें – हम हर समय आपकी सेवा में तत्पर हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *