कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 40 मामलों का जब्त, 340 पेटी अवैध अंग्रेजी व 20 लीटर कच्ची शराब, नष्ट की |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में मालखाना मोहर्रिर हे0 का0 नन्दन सिंह जन्तवाल मय पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 40 मुकदमों से सम्बन्धित 340 पेटी अवैध अंग्रेजी व 20 लीटर कच्ची जब्त शराब नष्ट की । इस कार्रवाई में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखा गया । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।  यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *