पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने वर्षों से फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त शुभाष छिल्लर पुत्र राम किशन निवासी ग्राम बामनौली, थाना बहादुरगढ़, जनपद झझर हरियाणा को थाना मोहाना क्षेत्र, सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्त शुभाष छिल्लर वर्ष 2011 में घाट क्षेत्र के पास एक कार से 405 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था। जमानत मिलने के उपरांत वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। 22 जुलाई 2011 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था । न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 24 सितम्बर 2014 को मफरूर घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई निगरानी और सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस कर उसे हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि न्यायालय से फरार किसी भी अभियुक्त को कानून से छिपने का अवसर नहीं मिलेगा। भविष्य में भी पिथौरागढ़ पुलिस ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करती रहेगी ।
पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 13 साल से फरार शराब तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार |















Leave a Reply