खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा थाना बेरीनाग पुलिस ने अवैध खनन में कैंटर किया सीज |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशों के क्रम में विगत दिवस सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में एस.ओ. बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेराघाट भुवन गहतोड़ी मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त एक कैंटर वाहन सीज किया गया । पुलिस टीम द्वारा चालक संतोष बिष्ट निवासी खिरमाण्डे, गंगोलीहाट को तथा बिना कोई वैध कागजात के कैंटर में अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन किया जा रहा था । पुलिस ने उक्त कैंटर को खनन अधिनियम के तहत सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *