पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम ने आज एक अद्भुत मानवीय कार्य किया और एक गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। आज पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि जाखनी में एक गाय 20 फिट की दीवार से नीचे गिर गयी । सूचना के आधार पर सीओ के0एस0 रावत तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर स्टेशन पिथौरागढ़ से एक यूनिट त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंची, जहां देखा कि गाय का गिरने के कारण पैर टूट चुका था । फायर स्टेशन पिथौरागढ़ की रेस्क्यू टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया । रेस्क्यू ऑपरेशन में रोप और लकड़ी का स्टेचर बनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर उसके मालिक राजेन्द्र अग्रवाल के सुपुर्द किया गया । इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने बेजुबान गाय की जान बचाकर मानवता की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। फायर यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण को देखकर सभी ने उनका आभार व्यक्त किया ।
बेजुबान का सहारा बनी पिथौरागढ़ की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम |















Leave a Reply