पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एस.एस.बी. द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय पुल तथा निगालपानी गलाती आदि क्षेत्रों में गश्त व कॉम्बिंग ऑपरेशन तथा सघन चैकिंग की गयी । इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एस.एस.बी. के साथ संयुक्त रूप से भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्रों, काली नदी के किनारे कॉम्बिंग/ गश्त की गयी ।
सीमाओं पर हर गतिविधि पर पैनी नजर
हर संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई
जनता की सुरक्षा, सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस राष्ट्र की सुरक्षा में सतत तत्पर है —
संवेदनशीलता, सतर्कता और समर्पण के साथ!















Leave a Reply