पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन/जनता के व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये | जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार व पुलिस टीम द्वारा ग्राम तोली में जाकर बुजुर्ग महिला/ पुरुषों से कुशलता पूछते हुए उनकी निजी पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई । सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं0 112, 1930, 1090 के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया । इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को साइबर अपराध से बचाव व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए ग्राम क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन/जनता के व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये |















Leave a Reply