पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में-
1- थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा झूलाघाट में चैकिंग अभियान के दौरान होटल में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर होटल संचालक लक्ष्मण बोहरा निवासी कस्बा झूलाघाट के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया ।
2- थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 7 मजदूरों को बिना सत्यापन के पाया गया । पुलिस ने सम्बन्धित ठेकेदार केशव सिंह खड़ायत निवासी ग्राम मड़ जाजरदेवल के विरूद्ध 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।















Leave a Reply