पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ए.एच.टी.यू. टीम और थाना झूलाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल झूलाघाट में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
एसपी रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में एएचटीयू टीम के उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू), हे0 का0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 रणवीर तथा एस.एच.ओ. कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह व एस.एच.ओ. कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार मय पुलिस टीम तथा एस.एस.बी. जवानों ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी । साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए । इसके अलावा टीम द्वारा थानों के साथ समन्वय बनाकर गुमशुदाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनको बरामद करने हेतु कार्रवाई की जा रही है ।
ए.एच.टी.यू., कोतवाली धारचुला, कोतवाली जौलजीबी पुलिस व एसएसबी ने अन्तर्राष्ट्रीय पुलों में चलाया चैकिंग अभियान मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल भिक्षावृत्ति आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लोगों को किया जागरूक |















Leave a Reply