कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम द्वारा अभियुक्त राकेश कापड़ी पुत्र स्व0 प्रयाग दत्त निवासी दौला पिथौरागढ़ को नगर निगम तिराहा से गिरफ्तार किया गया ।उक्त अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में चैक बाउन्स का वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हुए | जिसके बाद अदालत ने उक्त अभियुक्तो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए । अभियुक्तो को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *