पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एस0ओ0 थाना जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त जगत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी डुंगरी पो0 रोड़ीपाली पिथौरागढ़ को सुजई जाजरदेवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में धारा 279/338 भा.द.वि. के तहत वाद विचाराधीन था । अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ । इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply