जनपद पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए । इसी क्रम में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी | चौकी चौकोड़ी के सामने प्रकाश सिंह मेहरा निवासी चौकोड़ी बेरीनाग द्वारा शराब पीकर गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । पुलिस के बार बार समझाने पर भी वह नही मान रहा था, बल्कि और अधिक आक्रोषित हो रहा था । थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरप्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 135 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
चौकी चौकोड़ी के सामने शराब पीकर उत्पात मचाने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 135 के विरूद्ध कार्रवाई |















Leave a Reply