ए.एच.टी.यू., थाना झूलाघाट पुलिस व एसएसबी ने अन्तर्राष्ट्रीय पुल धारचुला में चलाया चैकिंग अभियान मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल भिक्षावृत्ति आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लोगों को किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ए.एच.टी.यू. टीम और थाना झूलाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल झूलाघाट में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
एसपी रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एएचटीयू टीम के उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू), हे0 का0 दीपक खनका, हे0 का0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 रणवीर कम्बोज तथा एसओ थाना झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी । साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए । इसके पश्चात टीम द्वारा गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन भी किया । इस दौरान गुमशुदाओं के परिजनों से पूछताछ की गयी । भौतिक सत्यापन के दौरान एक गुमशुदा व्यक्ति का उसके परिजनों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर बताया कि वह अब गुमशुदा नही है उसकी मृत्यु हो चुकी है । गुमशुदाओं की तलाश जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *