पिथौरागढ़| पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त पुष्कर प्रसाद पुत्र दीवानी राम निवासी रोड़ीपाली पिथौरागढ़ हाल निवासी कलावती मार्बल के निकट विण को विण क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में एक और वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद जोशी पुत्र बंशीधर जोशी निवासी टनकपुर रोड कमौड़ को लाशघर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एन.आई.एक्ट के तहत वाद विचाराधीन थे । अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए । इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया |
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply