नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को अस्कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति – मिस्त्री राधाकृष्ण शाह द्वारा उसके दो नाबालिग पुत्रों (उम्र क्रमशः 5 वर्ष एवं 4 वर्ष) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली अस्कोट में अभियुक्त राधाकृष्ण शाह उर्फ झल्ला मिस्त्री पुत्र लंगड़ शाह, मूल निवासी ग्राम सुन्दरगांव, थाना गोलापुर, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार, वर्तमान निवासी द्वालीसेरा, अस्कोट उम्र 49 वर्ष के विरुद्ध धारा 137(2) बी.एन.एस. तथा धारा 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई । प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को सौंपी गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पावरग्रिड को जाने वाले रास्ते के पास, अस्कोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की अमानवीय व घृणित घटनाओं को लेकर “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना/चौकी को तत्काल दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *