पिथौरागढ़ | आज थाना कनालीछीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कनालीछीना निवासी प्रमोद, जो शराब के नशे में था, अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया है । सूचना पर चीता मोबाइल ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी का0 पंकज पंगरिया एवं का0 दिनेश तत्काल मौके पर पहुँचे और बिना समय गंवाए विषम भौगोलिक परिस्थितियों में मानवीय संवेदनशीलता एवं साहस का परिचय देते हुए प्रमोद को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत उसके घर तक पहुँचाया गया । इस कार्य की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई एवं पुलिस कर्मियों के कर्तव्यपरायणता और मानवीयता की सराहना की गई । पिथौरागढ़ पुलिस जनमानस से अपील करती है कि मादक पदार्थों से दूर रहें एवं जीवन को सुरक्षित बनाए रखें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें ।
कनालीछीना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता – नशे की हालत में खाई में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला |















Leave a Reply