चौकी ऐचोली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद, पीड़ित के चेहरे पर लौटाई मुस्कान |

पिथौरागढ़ | अनिल थुवाल, निवासी कासनी, द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनका मोबाइल फोन (Vivo कंपनी का, अनुमानित कीमत ₹20,000) क्षेत्र कासनी में कहीं गुम हो गया है । सूचना प्राप्त होते ही चौकी ऐचोली प्रभारी कमलेश जोशी एवं कांस्टेबल गौरव सिंह बिष्ट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरागरसी एवं पतारसी की गई । टीम द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई, जिसके माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को खोजकर बरामद कर लिया गया । उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से अनिल थुवाल को सुपुर्द किया गया। फोन की बरामदगी से संतुष्ट होकर थुवाल ने जनपद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस नागरिकों की सहायता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *