शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 4 लोग गिरफ्तार देर रात्रि तक चले सघन चैकिंग अभियान के तहत, कुल 84 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 84 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो लोगों क्रमशः मनोज राम निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट तथा रूकम कुमार निवासी उपरोक्त को लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व मे उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा भूपेन्द्र राम निवासी इज्जर, ओली गांव को हल्ला गुल्ला कर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नवीन राम आर्या निवासी ग्राम गैना झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *