पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अपने कर्तव्य पथ के साथ-साथ आम जनता की सेहत और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रख रही है। पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में जिलेभर में जल स्रोतों, नदियों और तालाबों को गंदा करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल व उनकी टीम द्वारा पिथौरागढ़ का प्रशिद्ध महादेव धारे में जाकर क्षेत्रीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि यह जल स्रोत उनके पीने एवं अन्य घरेलू कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं | अतः इन्हें गंदा करना अपने स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों से अपील की गई कि न स्वयं गंदगी करें, न दूसरों को ऐसा करने दें । थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा द्वारा जे.के. पब्लिक स्कूल बलुवाकोट के छात्रों को जल स्रोतों के महत्व के बारे में जागरूक किया साथ ही स्कूल स्टाफ व छात्रों के साथ मिलकर बलुवाकोट के मुख्य जल स्रोत घाटीगाड़ नदी के किनारों में साफ सफाई की गयी जिससे जल दूषित हो रहा था । स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की इस मुहिम की सराहना की जा रही है । इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जल स्रोत के आसपास सफाई और स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया । पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। जल जीवन है | इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस चौकी/थाने में दें ।
कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना बलुवाकोट पुलिस ने जल स्रोतों में चलाया स्वच्छता हेतु लोगों को किया जागरूक |















Leave a Reply