पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त अजीम परवेज पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी कुटियाल खेड़ा धारचुला को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एन.आई.एक्ट के तहत वाद विचाराधीन था तथा जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं । उक्त अभियुक्त को पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया । इसी क्रम में अभियुक्त इरशाद अली पुत्र अकबर अली निवासी खेड़ा वार्ड न0 5 रूद्रपुर के विरूद्ध न्यायालय में चोरी के मामले में धारा 380/511 भादवि के तहत वाद विचाराधीन था । उक्त अभियुक्त को पुलिस टीम ने बागवाड़ा रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया । अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए । इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया |
कोतवाली धारचुला पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को रूद्रपुर से किया गिरफ्तार |















Leave a Reply