पुलिस उपाधीक्षक धारचुला द्वारा कोतवाली जौलजीबी व कोतवाली धारचुला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक धारचुला कुंवर सिंह रावत द्वारा कोतवाली जौलजीबी व कोतवाली धारचुला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोतवाली जौलजीबी में एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार तथा कोतवाली धारचुला में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह सहित अन्य थाना अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे । निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया | जिसमें मालखाना थाना कार्यालय शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस थाना भोजनालय कर्मचारी बैरक आदि शामिल हैं। निरीक्षण के पश्चात थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, थाने में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली गई । निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने थाना कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी दी और महोदय ने उनके समाधान का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *