3 मकान मालिकों के किए कुल 30 हजार के चालान सीओ धारचूला व सीओ पिथौरागढ़ स्वयं निकले चेकिंग में |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में –

एसएचओ कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में एसएसआई अंबी राम मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान लगभग 10 मजदूरों को बिना सत्यापन के रहते हुए पाया गया। पुलिस ने संबंधित ठेकेदार नवेंद्र गंगवार निवासी घनघोरा थाना भोजीपुरा बरेली के विरुद्ध 10 हजार का चालान जारी किया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मकान में किरायेदार को बिना सत्यापन रहते हुए पाया। पुलिस ने संबंधित मकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट निवासी झूलाघाट के विरुद्ध 10 हजार का चालान जारी किया

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मजदूरों को बिना सत्यापन रहते हुए पाया। पुलिस ने संबंधित ठेकेदार रामदुलारी निवासी लखीमपुर खीरी के विरुद्ध 10 हजार का चालान जारी किया | चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *