पिथौरागढ़ |जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज –
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी एचोली मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित मकान मालिक ए0पी0 तिवारी भदेलवाड़ा एचोली के विरुद्ध 10 हजार का चालान जारी किया ।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक पूजा मेहरा, है0का0 मोहन सिंह, है0का0 राजकुमार द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन रहते हुए किरायेदारों / मजदूरों का सत्यापन नहीं करने पर तीन लोगों क्रमशः 1- कौस्तुभ बोरा निवासी देवराडी बोरा बेरीनाग 2- मोहम्मद रईस निवासी गणई गंगोली बेरीनाग, 3- उमेश सिंह रसीला निवासी वासीखेत बेरीनाग के विरुद्ध 10-10 हजार रुपए के चालान जारी किए गए | चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।















Leave a Reply