यात्रा सीजन के दृष्टिगत थाना बेरीनाग पुलिस ने होटल संचालकों के साथ गोष्ठी कर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सीजन के दृष्टिगत आज थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी द्वारा थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत होटल स्वामियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई | जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को विदेशी नागरिकों के होटल में रूकने पर फार्म सी भरने पास्पोर्ट, वीजा चैक करने तथा देश भर से आये पर्यटकों की आई.डी. लेने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर त्वरित पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया । उन्होंने सभी पर्यटकों से मित्रता पूर्वक व्यवहार रखने, निर्धारित किराया लेने के सम्बन्ध में बताया तथा अतिथि देवः भवः के सम्बन्ध में जागरूक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *