पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से कुल 28.80 ग्राम हेरोईन बरामद हुई हैं ।
गिरफ्तारी का विवरण
क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी एंचोली बैरियर पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस को एक बडी सफलता प्राप्त हुई । घाट की ओर से एक व्यक्ति को संदिग्ध लगने पर चैकिंग के लिये रोका तो उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा । जिसे पुलिस कर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया । उक्त व्यक्ति से नाम पूछा तो उसने सुरेश राम भूल बताया तथा शक होने पर उसकी तलाशी ली तो, उसके कब्जे से 28.80 ग्राम हेरोईन तथा 12400 नेपाली मुद्रा व 110 भारतीय मुद्रा बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 864000/- रु0 आंकी गई है । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके ।
नाम/पता अभियुक्त:-
1-सुरेश राम भूल पुत्र लाटू राम भूल निवासी बाड़ीलेख, जिला बैतड़ी (नेपाल) उम्र 35 वर्ष ।।
बरामदा हेरोईन- 28.80 ग्राम, कीमत लगभग 864000/- रूपये तथा 12400 नेपाली मुद्रा, 110 भारतीय मुद्रा ।















Leave a Reply