ढाबों की आड़ में शराब बिक्री कर रहे अराजकतत्वों पर पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते आमजन व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, कुछ बाइक सवारों द्वारा तेज गति, स्टंट ड्राइविंग व क्षमता से अधिक सवारी ढोने जैसे कृत्यों से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी । इन गंभीर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जिले की पुलिस टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला/डीडीहाट के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

मुख्य कार्रवाईयाँ इस प्रकार हैं:
1. कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र:
• टीम-1 (प्रभारी: उ.नि. कमलेश जोशी):
o स्थान: चन्द्रभागा पुलिया, ऐचोली
o अभियुक्त: दीपक सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह
 निवासी: निकट वीरशिवा, पुलिस लाइन रोड, पिथौरागढ़
 कार्रवाई: मौके से गिरफ्तार, उसके विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
• टीम-2 (प्रभारी: उ.नि. ललित डंगवाल):
o स्थान: कुमौड़ तिराहा
o अभियुक्त: कृष्णानन्द तिवारी पुत्र स्व. महेश चंद्र तिवारी (फरार)
 निवासी: खनकर रसियापाटा, थाना थल
 बरामदगी: 15 पव्वे, 1 बोतल अवैध शराब, कांच की गिलासें
 कार्रवाई: धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
2. थाना डीडीहाट क्षेत्र:
• थानाध्यक्ष: हरीश सिंह कोरंगा
• अभियुक्त: उमेद सिंह
o निवासी: तुर्गोली, डीडीहाट
o अपराध: शराब पीकर वाहन चलाना
o कार्रवाई: अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन किया गया सीज।
________________________
अतिरिक्त कार्रवाई:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन, जैसे:
• ओवरलोडिंग
• तेज व खतरनाक वाहन चालन
• मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना
• बिना रिफ्लेक्टर/दोषपूर्ण नंबर प्लेट
• बिना हेलमेट वाहन चलाना
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीना व गंदगी फैलाना
इन सभी मामलों में कुल 87 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
_________________________
जनपद पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *