शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालक को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में थाना झलाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जिन्दगी को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश बोरा निवासी हनेरा गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसी क्रम में थाना झूलाघाट में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ग्राम गैना में हल्ला गुल्ला गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय टीम के मौक पर पहुँचे जहां उक्त व्यक्ति अर्जुन कुमार निवासी ग्राम गैना थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । पुलिस टीम द्वारा अर्जुन कुमार उपरोक्त को शान्ति व्यवस्था भंग करन के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *