पिथौरागढ | थाना जाजरदेवल पुलिस व फायर फायटरों का सराहनीय कार्य दो अग्निकाण्डो में त्वरित कार्यवाही |
1- आर0टी0सेट के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुए कि राजा होटल के पास मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर सर्विस द्वारा घटनास्थल राजा होटल टकाना रोड पिथौरागढ में ललित बर्मा पुत्र त्रिभुवन बर्मा के मकान में लगी आग को होज रील के माध्यम से पूर्ण रुप से बुझाया गया जिससे की आस पास के मकानो को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया ।
2- वही दूसरी घटना में सूचना मिली कि जाजरदेवल वन विभाग बैरियर से आगे मकान में आग लगी है। फायर सर्विस पिथौरागढ द्वारा घटनास्थल पर जाकर देखा कि आग गिरीश जोशी पुत्र मोहन चन्द्र एवं पुरुषोत्तम जोशी पुत्र लक्ष्मी जोशी एवं कोशल जोशी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद जोशी के पुराने बने संयुक्त मकान में आग लगी थी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम है0का0 पंकज भंडारी, है0का0 गोविन्द सामंत, का0 रविन्द्र कुमार, का0 संजय कुमार, का0 प्रकाश चंद्र, म0 का0 शांति गिरी, म0 का0 अंकिता व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर सर्विस पिथौरागढ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पुराने मकान में लगी आग को दो वाटर टेण्डर से पम्पिग कर आग को नियंत्रित किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणो द्वारा आग बुझाने में सहयोग किया गया जिससे बडी घटना होने से टल गई आपसी सहयोग से आस पास के भवनो पर आग लगने से पूर्व ही नियत्रित कर लिया गया ।















Leave a Reply