पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ जनपद में बेलगाम बाईकर्स एवं तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में शहर में लगातार अभियान चल रहा है । कस्बा पिथौरागढ़ में निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा इन्टरसैप्टर वाहन की मदद से चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान (तेज रफ्तार -4, बिना हैल्मेट 25, तथा खतरनात तरीके से 11) कुल 40 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी । जनपद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, गति सीमा का ध्यान रखें एवं सुरक्षित यात्रा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
यातायात पुलिस का इन्टरसैप्टर वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी ओवर स्पीड 4 वाहन चालकों सहित कुल 40 चालकों के विरूद्ध की गयी चालान की कार्यवाही |















Leave a Reply