पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीम द्वारा आज शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग कर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिससे उनकी सफलता की संभावनाएँ बढ़ सकें । युवाओं को खेलों में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया । इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया गया ।
सत्र में विशेष रूप से निम्न विषयों पर चर्चा की गई:
🔹 नशे के दुष्परिणाम
🔹 मानव तस्करी
🔹 बाल श्रम
🔹 बाल विवाह
🔹 महिला संबंधी अपराध
🔹 साइबर अपराध और उनकी रोकथाम
छात्रों को इन अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।















Leave a Reply