पिथौरागढ़ | आगामी 04 मई 2025 को होने वाली नीट परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा आज परीक्षा केन्द्र पीएम केन्द्रीय विद्यालय, भड़कटिया का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी (नोडल पुलिस अधिकारी परीक्षा) मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्ता कर परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने हेतु प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कक्ष में तथा परिसर के चारों ओर स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखा जाए। जनपद में उक्त परीक्षा 1- पीएम केन्द्रीय विद्यालय भड़कटिया तथा 2- नवोदय विद्यालय आठगांव शिलिंग में होनी है । पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी अथवा अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी के प्रभाव में न आएं एवं परीक्षार्थी पूरी निष्ठा व मेहनत से परीक्षा में प्रतिभाग करें । पिथौरागढ़ पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा नीट परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण |















Leave a Reply