महिला के साथ जबरन शारीरिक शोषण एवं मारपीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला क्षेत्रांतर्गत एक विधवा महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि विरेन्द्र दुग्ताल द्वारा उसके साथ गाली गलौच मारपीट तथा शारीरिक शोषण किया । उक्त प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली धारचुला में धारा 115(2)/352/74/64 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में एसओ बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विरेन्द्र दुग्ताल पुत्र स्व0 नन्दन सिंह निवासी ग्वालगांव धारचुला को अनवर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *