कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), हे0 का0 भुवन पाण्डेय, का0 होशियार सिंह, का0 चालक अरविन्द द्वारा दो वारण्टी अभियुक्तों क्रमशः 1-गगन चौधरी पुत्र मंगल चौधरी निवासी रतनपुर, थाना बैरिया, बिहार, हाल निकट स्टेडियम पिथौरागढ़ 2-गुली चौधरी पुत्र पुत्र मंगल चौधरी निवासी बागम्भरूर, पश्चिम चम्पारन बिहार, हाल पियाना पिथौरागढ़ को टकाना से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में मारपीट के मामले में धारा 147/148/323/506 भादवि के तहत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *