पिथौरागढ़ | उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकार गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ की ए.एच.टी.यू. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है । अभियान की शुरुआत से ही टीम द्वारा जिले के ऐसे बच्चों का चिन्हीकरण एवं सत्यापन किया गया जो या तो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, किसी सामाजिक/पारिवारिक कारण से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, या फिर ड्रॉपआउट हो चुके हैं। इस प्रक्रिया में अब तक कुल 40 बच्चों की पहचान की गई। उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
प्रभावी कार्यवाही एवं परिणाम
अभियान के दूसरे चरण में, शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत ए.एच.टी.यू. टीम प्रभारी उ0नि0 बी.सी. मासीवाल के नेतृत्व में हे0का0 दीपक खनका का0 निर्मल किशोर, एवं का0 रणवीर कम्बोज द्वारा आज 07 बच्चों (पलक, काजल, विमल, माया, मनीषा, अंजलि, आरजू ) का राजकीय जूनियर हाईस्कूल मण्डप पिथौरागढ़ में विधिवत दाखिला कराया गया। इस अवसर पर एस.सी.ई.आ.टी. उत्तराखण्ड भुवनेश्वर प्रसाद पन्त द्वारा बच्चों को सम्बोधित किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक हरीश पाण्डे, एस.एम.टी. अध्यक्ष गीता, शिक्षक भुवन चन्द्र पाण्डे, संगीता भैसोड़ा, रमेश चन्द्र जोशी राकेश पुरी त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे ।
टीम द्वारा इन बच्चों को कॉपी-किताबें, स्टेशनरी स्कूल बैग आदि आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट का सामना न करना पड़े। पुलिस टीम समय-समय पर इन बच्चों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित समाधान भी करेगी, जिससे वे पुनः स्कूल छोड़ने को मजबूर न हों ।
बच्चों और अभिभावकों में उत्साह
पुलिस की इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और अभिभावकों में भी आशा और प्रसन्नता देखने को मिल रही है। बच्चे उत्साहपूर्वक विद्यालय जा रहे हैं, जिससे अभियान को जमीनी सफलता मिल रही है ।















Leave a Reply