पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह द्वारा जूनियर हाईस्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय गोटी में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिससे उनकी सफलता की संभावनाएं बढ़ें । सत्र में विशेष रूप से नशे के दुष्परिणामों, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह महिला संबंधी अपराध साइबर अपराध और उनकी रोकथाम के विषयों पर चर्चा की गई। छात्रो को इन अपराधों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई । इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।
थाना नाचनी पुलिस द्वारा जूनियर हाईस्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय गोटी में छात्रो की करियर काउंसलिंग |















Leave a Reply