पिथौरागढ़ | सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति से गाली-गलौच करते हुए वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक प्लेटफार्म पर साझा किया गया था। इस अमर्यादित व्यवहार की स्थानीय नागरिकों द्वारा थाना थल पुलिस को सूचना दी गई । उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को चिन्हित कर काउंसलिंग की गई तथा सामाजिक मर्यादा और डिजिटल माध्यमों की जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया गया । इसके साथ ही उक्त युवकों का चालान किया गया और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने हेतु माफीनामा भी लिया गया। दोनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकारते हुए सोशल मीडिया से आपत्तिजनक वीडियो हटाई गई । इस कार्यवाही के माध्यम से थल पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून, मर्यादा एवं सामाजिक गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह सोशल मीडिया पर हो या वास्तविक जीवन में ।
रील बनाने के चक्कर में मर्यादा भूले युवकों को थानाध्यक्ष थल ने सिखाया सभ्यता का पाठ |















Leave a Reply