पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में यात्रा सीजन में होने वाले स्कैम, साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी से आमजन को जागरूक करने हेतु जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में—
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के साथ संवाद स्थापित कर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक एवं हेड कांस्टेबल देशदीपक द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट में इसी प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई:
फर्जी होटल/धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट
हेलीकॉप्टर बुकिंग स्कैम
एनीडेस्क एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड
ओटीपी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी
ऑनलाइन सुरक्षित रहने के प्रभावी उपाय
साथ ही निम्न सामाजिक व कानूनी विषयों पर भी छात्रों को जागरूक किया गया:
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गुड समेरिटन की भूमिका
नशे के दुष्परिणाम
महिला एवं बाल अपराध से सुरक्षा
साइबर अपराध से सतर्कता
मानव तस्करी के प्रति जागरूकता
अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को कानूनी, सामाजिक एवं तकनीकी जोखिमों के प्रति सजग करना एवं उनके मध्य सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।















Leave a Reply