अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत फायर स्टेशन पिथौरागढ़ द्वारा न्यू बियरशिबा और आइकॉन इंटरनेशनल स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में अग्निशमन सेवा सप्ताह–2025 के चतुर्थ दिवस के अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ और आइकॉन इंटरनेशनल स्कूल पिथौरागढ़ में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई:
अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय
आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया के तरीके
अग्निशमन उपकरणों की पहचान व उपयोग की विधि

इसके अतिरिक्त:
आइकॉन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में आग से निपटने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।

अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण उपस्थित सभी को प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में आपात स्थिति में सजगता एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *