पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
1- थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कमल रान निवासी भण्डारी गांव, गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विनोद भट्ट द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गौरव जंगपांगी निवासी भैसखाल, रसीयाबगड़, नाचनी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । दो व्यक्तियो को 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया जिनके परिजनो को बुलाकर चालानी कार्यवाही करने के उपरान्त छोडा गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 151 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई
।















Leave a Reply