पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट द्वारा थाना थल व थाना नाचनी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न, अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट कुंवर सिंह रावत ने थाना थल व थाना नाचनी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसओ थल शंकर सिंह रावक व एसओ नाचनी मंगल सिंह नेगी सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस. थाना भोजनालय कर्मचारी बैरक सहित समस्त महत्वपूर्ण स्थानों का जायज़ा लिया। थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को निर्देश दिए गए। थाने में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली गई । निरीक्षण के बाद महोदय ने थाना कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *