पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्रवाई की गई |
1- थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय, हे0का0 मोहन सिंह, चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा सिमलता स्थित एक परचून की दुकान में छापेमारी की गई। मौके पर दुकान संचालक नवल किशोर सूठा (निवासी ग्रा0 सिमलता थाना- बेरीनाग जिला. पिथौरागढ़ ) को 74 पव्वे, 12 अद्दे, 01 बोतल और 04 कैन बीयर अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मोनी मय पुलिस टीमों द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान लड़ाई-झगड़े में भूपेन्द्र सिंह कन्याल ( निवासी खेतार कन्ययाल डीडीहाट ) को BNS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 97 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई
।















Leave a Reply