पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस को नकली करंसी के मामले में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया, बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ 04 अभियुक्तों को कुल ₹29,000 की नकली करंसी सहित गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्तों की स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया था । उक्त प्रकरण की विवेचना सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अम्बी राम द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान अभियुक्त वसीम खान पुत्र नसीम खान, निवासी सेवनपुर, थाना सहावर, जिला कासगंज उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एसओजी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। सर्विलांस की मदद से अभियुक्त वसीम खान को शारदा बैराज रोड, टनकपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से ₹500 के 04 नकली नोट भी बरामद किए गए। अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था | किंतु पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया ।
फेक करंसी मामले में प्रकाश में आए पाँचवें अभियुक्त को एसओजी और पुलिस टीम ने टनकपुर से किया गिरफ्तार |















Leave a Reply