जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई ।

पिथौरागढ़ | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की उपस्थिति में प्रभारी अग्निशमन अधीकारी दया किशन और अग्निशमन कर्मियों ने 1944 मुंबई अग्निकांड में वीरगति को प्राप्त 66 अग्निशमन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
अग्नि सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक
फायर यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा जनपद भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सुरक्षा ही सेवा है
आइए, इस सप्ताह हम सब अग्नि से सुरक्षा के उपायों को जानें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *