वड्डा बाजार क्षेत्र में घुसे तेंदुए से मची दशहत, जाजरदेवल पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिखाया साहस |

पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल को सूचना प्राप्त हुई कि एक तेंदुआ वड्डा बाजार क्षेत्र में घुस आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया । सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का मार्गदर्शन किया । एसओ प्रकाश चंद पांडे के नेतृत्व में एवं चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत के सहयोग से थाना जाजरदेवल पुलिस टीम तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीएसएनएल ऑफिस के नीचे स्थित गोदाम में छिपे तेंदुए को सकुशल पकड़ने में सफलता प्राप्त की । इस साहसिक कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस एवं वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई है । यह संयुक्त प्रयास एक उदाहरण है कि किस प्रकार पुलिस और वन विभाग मिलकर संकट की घड़ी में जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *