पिथौरागढ़ | थाना क्षेत्र पाखू में एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना थल पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र कुशाल सिंह, निवासी ग्राम तन तन, पोस्ट पाखू, थाना थल, जनपद पिथौरागढ़ (उम्र 42 वर्ष) अपनी दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचते पाया गया। मौके से कुल 20 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना थल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त दिन ड्राई डे घोषित होने के बावजूद शराब बेचना कानूनन अपराध है ।
ड्राई डे के दिन परचून की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचते व्यक्ति को थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार |















Leave a Reply