थाना कनालीछीना पुलिस ने कस्बा कनालीछीना में चलाया जाकरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों महिला अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में विगत दिवस एसओ थाना कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा कनालीछीना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधो साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को सड़क या किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि समय रहते इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके ।

अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *