पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, बाल अपराध, महिला संबंधित अपराध, मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में साइबर सैल पिथौरागढ़ से का0 मनोज कुमार एवं का0 विपिन ओली द्वारा 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एंचोली में एक साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी के जवानों को निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी गई:
• ओटीपी स्कैम (OTP Scam): अनजान कॉल्स या मैसेज के माध्यम से ओटीपी लेकर बैंक खातों से धन की चोरी।
• एनीडेस्क स्कैम (AnyDesk Scam): रिमोट एक्सेस ऐप के माध्यम से डिवाइस को हैक करना और गोपनीय जानकारी चुराना।
• सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक लॉटरी/जॉब ऑफर स्कैम, केवाईसी अपडेट फ्रॉड जैसे अन्य सामान्य साइबर अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय।
• साइबर अपराध से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां, जैसे किसी के साथ बैंकिंग जानकारी साझा न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना आदि।
जवानों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और www.cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई, जहाँ वे किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में रिपोर्ट कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य एसएसबी जवानों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार हेतु प्रशिक्षित करना था ।















Leave a Reply