एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा जनपद में गुमशुदाओं की तलाश हेतु निरंतर प्रयास |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में थानावार गुमशुदाओं की जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । एएचटीयू टीम–हे0का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर, का0 रणबीर कम्बोज द्वारा थाना कनालीछीना एवं थाना डीडीहाट क्षेत्र के गुमशुदा व्यक्तियों के घर जाकर परिजनों से संपर्क किया गया एवं गुमशुदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई । थाना कनालीछीना में थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के गुमशुदा मामलों की समीक्षा कर परिजनों से वार्ता की। थाना डीडीहाट में थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु टीम द्वारा घर-घर जाकर जानकारी जुटाई गई । इसके अतिरिक्त ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत टीम द्वारा बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान करना है जो किसी न किसी रूप में शोषण का शिकार हो रहे हैं, और उन्हें शिक्षा व पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *