पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, का0 रविन्द्र यादव, का0 महेश बोरा सहित 11वीं बटालियन एसएसबी के अधी0/कर्मचारी शामिल थे । इस अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। पुलिस टीम ने झूला पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जहां आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका गया।
इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की गई ।
कोतवाली जौलजीबी और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान |















Leave a Reply